0 तपती धूप व उमस के बीच राहगीरों को शरबत ने दिलाई राहत 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर में श्री गुरूसिंघ सभा सरायपाली द्वारा सिक्ख धर्म के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के अवसर पर गुरुवार को श्री गुरुद्वारा साहिब के साथ ही अनेक स्थानों पर श्रद्धा और सेवा भाव के साथ छबील सेवा के तहत शुद्ध व शीतल शरबत का आयोजन किया गया । इस भीषण तेज धूप , गर्मी व उमस के बीच राहगीरों को शरबत वितरण किए जाने से राहगीरों ने भी राहत की सांस ली । वहीं इस अवसर पर झिलमिला स्थित श्री गुरुद्वारा मे समिति द्वारा चना का वितरण किया गया । जिसमें महिला संगत का विशेष योगदान रहा ।

इस संबंध में श्री गुरूसिंघ सभा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिक्ख धर्म के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के अवसर पर नगर व झिलमिला स्थित श्री गुरुद्वारा मे विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुबह श्री सुखमनी साहिब के पाठ, शब्द-कीर्तन एवं अरदास का आयोजन किया गया। सिक्ख इतिहास में गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को सिक्ख धर्म की पहली शहादत माना जाता है। मानवता, सेवा और त्याग के प्रतीक गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक शहीदों के सरताज के रूप में भी याद किया जाता है।

सिक्ख समाज के समूह साध संगत वी महिला कीर्तन मंडली के द्वारा सुबह पाँच बजे से लगातार नौ बजे तक गुरुवाणी, कीर्तन, पूजा अर्चना संपन्न हुई। नगर के मध्य स्थित श्री गुरुसिंग सभा गुरुद्वारा साहिब , झिलमिला स्थित गुरुद्वारा साहिब के समक्ष के साथ ही नगर में भी स्टाल लगाकर राहगीरों को ठंडा व शुद्ध छबील (शरबत) का वितरण किया गया। छबील वितरण कार्यक्रम में युवा खालसा दल के युवाओं का विशेष सहयोग देखने को मिला।

इस अवसर पर मनजीत सिंह सलूजा ,मनमीत सिंह आहूजा ,स्वर्ण सिंह सलूजा , शुभम छाबड़ा ,हरप्रीत सिंह छाबड़ , मुकेश उबोवेजा, हरीश उबोवेजा ,मनिंदर सलूजा ,इंद्रजीत सलूजा ,रणजीत सिंह आहूजा ,प्रीत सलूजा , सुरेन्द्र सलूजा व
आसू मखीजा , रणजीत सिंह सलूजा , जसविंदर सिंह सलूजा , जोरावर सिंह सलूजा , मनप्रीत सिंह रैना , मीत रैना के साथ ही समाज की महिला संगत का भी विशेष योगदान रहा ।