लव जिहाद पर पुलिस विभाग की निष्क्रियता एक बड़े आंदोलन का सर्जक हो सकता है : बजरंग दल

0 एक माह बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर 00 कार्यवाही नहीं होने पर बजरंग दल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी 0

दिलीप गुप्ता सरायपाली= सरायपाली के समीपस्थ ग्राम बरिहापाली में लव जिहाद का एक प्रकरण सामने आया है । इस गंभीर मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के एक माह बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में बजरंग दल सामने आ गया है । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा

इस संबंध में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल महासमुंद के निर्देश पर सरायपाली प्रखंड द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विगत दिनों भँवरपुर क्षेत्र के एक हिन्दु परिवार ने बजरंग दल से संपर्क कर बरीहापाली निवासी एक आपराधिक प्रवृत्ति के लड़के द्वारा उनके बेटी और उनके अपने परिवार पर हुए बलपूर्वक अत्याचारों से त्रस्त होकर पीड़ित परिवार अपनी हृदयविदारक व्यथा सुनाई । उस परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनकी बेटी जब संभवतः15 वर्ष की रही होगी तब एक स्कूल वाहन का ड्राइवर जो एक मजहब विशेष से था वह एक स्कूल वेन का ड्राइवर था जो उस पीड़िता को नियमित विद्यालय छोड़ने और ले जाने का कार्य करता था ।

उसने मौका देखकर पीड़िता से उसका मोबाईल नंबर माँगने का प्रयास किया लेकिन पीड़िता द्वारा मना करने पर उस अपराधी ने किसी प्रकार से उनके घर का नंबर लेकर पीड़िता से संपर्क कर उसे अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फँसा कर उससे दोस्ती कर उसके साथ नियमित बातचीत करना शुरू किया । धीरे धीरे जब पीड़िता उससे बातें करने लगी तब उसने उसे बहला फुसला कर अकेले मिलने को मजबूर किया जब उस पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे लगातार परिवार के उसके पिता , भाई और माता को जान से मारने की धमकी देकर लगातार उससे अपनी दूषित विकृत माँगे पूरी करवाता रहा ।

पीड़िता को डराने धमकाने के लिए वो उसके बसना स्थित कोचिंग के बाहर खड़ा रहता और उसके सहेलियों और जान पहचान के लोगो से उसके विषय में जानकारी जुटाने का लगातार प्रयास करता था । एक बार पीड़िता बसना कॉलेज में अपने प्रथम वर्ष के परीक्षा में गई हुई थी उसी दिन उसने उस पीड़िता को दिन दहाड़े बसना कॉलेज परिसर से अपहरण कर बंधक बनाए रखने का प्रयास कर उसे अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया लेकिन इस घटना से घबराई पीड़िता ने सूझबूझ के साथ उस ने अपनी माता को कॉल कर सबकुछ बताया तब उसके परिवार की सतर्कता और पुलिस के मदद से उसे वहाँ से सुरक्षित घर वापस लाया गया ।

उस लड़के द्वारा लगातार पीड़िता के परिवार पर मानसिक दबाव बनाया जाता रहा । जब पीड़िता उससे मिलने से मना करती तब वो लड़का पीड़िता और उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए उन्हें घायल करने के उद्देश्य से उनके घर में बियर की बॉटल्स फेंकता था उन्हें लगातार डराता था । त्यौहार के दिन उनके घर के दरवाजे के ठीक सामने कार खड़ी करके उन पर मानसिक दबाव बनाता था । समय के साथ उसकी ऐसी गतिविधियां बढ़ने लगीं और पीड़िता आगे की पढ़ाई और अपने भविष्य को सँवारने के लिए बाहर जाकर पढ़ाई करने लगी तो उस आपराधिक प्रवृत्ति के लड़के ने उस पीड़िता के नाम की दो नकली इंस्टाग्राम आई.डी बनाकर उसमें उसकी व्यक्तिगत फोटो और कुछ अभद्र फोटो को पोस्ट ( शेयर ) कर फिर लगभग 10 साल बाद उस पीड़िता और उसके परिवार पर पुनः दबाव बनाने का प्रयास किया जिसकी सूचना बजरंग दल को मिलने पर संगठन ने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को इस विषय पर जानकारी जुटाने के लिए आदेशित किया ।

जब कार्यकर्ताओं ने इस दूषित विकृत मानसिकता के आपराधिक प्रवृत्ति के जिहादी से मोबाईल पर संपर्क कर इस संदर्भ में बातचीत की तो उसने इंस्टाग्राम की आई.डी को तत्काल डिलीट कर दिया लेकिन तब तक कार्यकर्ताओं की सूझबूझ से संबंधित इंस्टाग्राम एकाउंट और पोस्ट का यू.आर.एल पहले ही कॉपी कर लिया गया था । अब लगभग 1 महीने का समय होने जा रहा वह अपराधी आज भी पुलिस की पकड़ से दूर एक सुरक्षित स्थान पर रहकर अपने मालिक जो कि सरायपाली नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी हैं उनके माध्यम से भँवरपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं राजनीति से जुड़े नेताओं से संपर्क कर उन्हें इस प्रकरण में बीच बचाव करने हेतु सहायता माँगा जा रहा है ।

पीड़िता और उनके परिवार ने दिनाँक 21/05/2026 को रात्रि संभवतः 12:45 के आसपास भँवरपुर चौकी में एफ.आई आर दर्ज कराई है । पुलिस द्वारा बीएनस की धारा 78,79 व 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है आज लगभग 1 माह का समय पूर्ण होने को है किंतु पुलिस विभाग द्वारा अब तक उस आपराधिक प्रवृत्ति के सनकी लड़के के विरुद्ध कोई ठोस जानकारी या कार्यवाही पुलिस विभाग द्वारा नहीं कि गई है । लव जिहाद विधर्मियों द्वारा अत्यंत सुनियोजित ढंग से किये जाने वाला एक संवेदनशील अपराध है ।

जिसमें ऐसे लड़के झूठ बोलकर अपने बारे में गलत जानकारी देकर हिन्दु बहनों को फँसाते हैं और उनका जबरदस्ती धर्मांतरण करते हैं उन्हें बलपूर्वक ऐसी चीजें करवाई जाती हैं जो उन्हें शारीरिक और मानसिक वेदनाओं और अवसाद में डुबोकर उनके जीवन को नर्कतुल्य बना देता है । ऐसे संवेदनशील विषयों पर भी प्रशासन का ढीला रवैय्या हमारे समाज की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है । वर्तमान में लव जिहाद जैसे सुनियोजित षडयंत्र पर भँवरपुर चौकी में विगत दिनों एफ. आई. आर होने के पश्चात भी पुलिस विभाग के अधिकारियों का धीमा रवैय्या इस बात का संकेत है कि प्रशासनिक तंत्र द्वारा भी ऐसे सुनियोजित खतरनाक षडयंत्रो पर अंकुश लगाना असंभव सा प्रतीत होता है ।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बजरंग दल इस देश का सबसे बड़ा हिन्दु युवाओं का राष्ट्रीय संगठन है यदि प्रशासन ऐसे प्रकरणों के निराकरण में यदि यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करने में और देर करती है तो फिर हम भी अपने संगठन के द्वारा प्रशासन को उचित ढंग से कार्य करने हेतु एक सामूहिक आंदोलन के माध्यम से चेतावनी देकर सचेत करेंगे और इसके पाश्चत भी यदि प्रशासन अपनी घोर निद्रा से जागकर हिन्दु समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ रही तो फिर संगठन अपने हिन्दु समाज के प्रत्येक हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्पित संगठन है । इसके लिए हमें जिस स्तर पर जाकर कार्य करने की आवश्यकता होगी हम करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *