दिलीप गुप्ता
सरायपाली= भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सरायपाली द्वारा विगत माह में एक दिन में मृत्यु दावा का निपटारा किया गया ।दावेदार मनीष आचार्य के द्वारा अपनी माता का दावा फार्म 15/5/2026 को जमा किया गया और 16/5/2026 को उनके खाते 10,35,600/ की राशि जमा हो गई।
शाखा के मुखिया शाखा प्रबंधक टी रविन्द्र कुमार की टीम अनुपम एक्का सहा. शाखा प्रबंधक , महेश जंघेल ,लकड़ा सर , विकास अधिकारी हितेश्वर साहू , श्रीमती गुलनार खान अभिकर्ता एवं उनके सहयोगी राजू सहारा का विशेष योगदान रहा।
मनीष आचार्य द्वारा त्वरित मृत्यु दावा का भुगतान किए जाने पर उनके द्वारा एलआईसी शाखा प्रबन्धक का साधुवाद दिया गया।
शाखा प्रबंधक टी रविन्द्र कुमार ने बताया कि आज भारत में क्लेम के मामले में एलआईसी नंबर वन है।भारतीय जीवन बीमा निगम 99.99% क्लेम का भुगतान करती है।
भाजीबीनी द्वारा एक दिन में 10 लाख के मृत्यु दवा का किया भुगतान

12
Jun