0विश्व रक्तदाता शिविर पर आयोजित 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली :आगामी 13 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इच्छुक व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है ।
इस संबंध में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती नेहा अग्रवाल ने जानकारी देते हुवे बताया कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति ,एक मंच – एक लक्ष्य व सशक्त युवा – सशक्त राष्ट्र को ध्यान में रखते हुवे मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आगामी 13 जून शनिवार को पदमपुर मार्ग स्थित आशीर्वाद ब्लड सेंटर शिव शंकर स्टोर्स के बाजू में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है । इच्छुक व्यक्ति आशीर्वाद ब्लड सेंटर में अपना अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं ।

अध्यक्ष श्रीमती नेहा अग्रवाल ने बताया कि
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आपका एक यूनिट रक्त, किसी की पूरी ज़िंदगी बचा सकता है ।
रक्तदान करें, जीवन बचाएं, समाज को स्वस्थ बनाएं इसक हृदय व स्वास्थ्य बेहतर होता है वहीं शरीर में
नया रक्त बनाने की प्रक्रिया तेज होती है , मानसिक संतुष्टि मिलती है , कई बीमारियों के जोखिम को कम करता है साथ ही मानव सेवा का यह सबसे सर्वोत्तम कार्य माना जाता है तो आइए, रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को नया जीवन दें ।