डॉ दीपक टिकरिहा बने राजस्व मंत्री के प्रतिनिधि

बलौदा बाजार डा दीपक टिकरिहाबने राजस्व मंत्री के प्रतिनिधि, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित समस्याओं की लेंगे जानकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (P.H.E.) से संबंधित बैठकों एवं जनसमस्याओं के निराकरण हेतु राजस्व मंत्री एवं बलौदा बाजार विधायक टंक राम वर्मा द्वारा पार्टी के युवा डॉ दीपक टिकरिहा पर भरोसा दिखाते हुए

उन्हें अपने विभागीय प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया जहां वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों का देखरेख करेंगे और जनता की समस्याओं का निराकरण करने विशेष प्रयास के साथ ही मंत्री जी को अवगत करायेंगे। अपनी नियुक्ति पर डाक्टर दीपक टिकरिहा ने कहा.यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ जनता की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

मैं विश्वास दिलाता हूँ कि विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान, जनहित के कार्यों तथा शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करूँगा।इस विश्वास एवं अवसर के लिए माननीय मंत्री टंक राम वर्मा जी के प्रति मैं अपना हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। उनकी नियुक्ति से युवाओं सहित समाज में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *