Abhishek Banerjee Attacked: अभिषेक बनर्जी पर हमले में 5 आरोपी गिरफ्तार; ममता बोलीं- ‘हेलमेट न होता तो जा सकती थी जान’

Abhishek Banerjee Attacked in Sonarpur: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने और सांसद के साथ हाथापाई करने के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम को हुए इस हैरान करने वाले वाकये के बाद से ही पूरे राज्य में सियासी बवाल मचा हुआ है।

गढ़ में ही घिरे टीएमसी सांसद, कपड़े फाड़े और फेंके पत्थर

यह पूरी घटना सोनारपुर दक्षिण (Sonarpur South West Bengal) इलाके की है, जिसे अभिषेक बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता है। शनिवार शाम जब वे यहाँ पहुंचे, तो उग्र प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि भीड़ ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए। उन पर अंडे, जूते और ईंट-पत्थर बरसाए गए। हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि जान बचाने के लिए अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनना पड़ा और उनके सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

पूर्व सीएम ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा- ‘हमेशा कोई सत्ता में नहीं रहेगा’

अपने भतीजे पर हुए इस हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बेहद गुस्से में हैं। उन्होंने सीधे तौर पर इसे बीजेपी की सोची-समझी साजिश (pre-planned conspiracy) बताया है। ममता बनर्जी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “बीजेपी को ऐसी घटिया हरकत पर शर्म आनी चाहिए। आज वो पावर में हैं तो ऐसा कर रहे हैं, लेकिन याद रखें कि हमेशा कोई सत्ता में नहीं रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *