KCC लोन के नाम पर किसानों से प्रतिवर्ष 5 से 10 प्रतिशत तक कटौती का आरोप◾
0 कल एसडीएम को की जायेगी शिकायत 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : सरायपाली के समीपस्थ ग्राम केना में धन खरीदी हो या सोसायटी से संबंधित कोई भी विषय हो आए दिनों यह ग्राम सोसायटी संचालकों की हरकतों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहता आया है । इसके पूर्व 22जनवरी को सोसायटी प्रभारी गोपाल नायक पर 1600 क्विंटल धान की गड़बड़ी के बाद 14 मई को फिर चावल ट्रैक्टरों में पकड़ाया था । अब कुछ किसानों ने सोसायटी प्रभारी पर के सी सी के नाम से 5से 10प्रतिशत तक शेयर राशि के नाम से राशि काटने का आरोप लगाया गया है । कल इस संबंध में किसानों द्वारा एसडीएम को शिकायत किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है है ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केना सहकारी समिति मर्यादित पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन के नाम पर उनके खातों से प्रतिवर्ष 5 से 10 प्रतिशत तक राशि “शेयर राशि” के नाम से काटी जा रही है।
ग्रामीण किसानों के अनुसार यह कटौती बिना स्पष्ट जानकारी और पारदर्शिता के की जा रही है। कई किसानों ने आरोप लगाया कि लोन वितरण के दौरान समिति द्वारा जबरन राशि काट ली जाती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। श्रीराम नायक ने बताया कि कल रूपलाल नायक , दिलीप साहू , बलराम , रतन , कुलमणि , सतीष साहू , भानुमति आदि किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के उद्देश्य से चलाई जा रही KCC योजना का लाभ देने के बजाय कुछ कर्मचारी और अधिकारी इसे अवैध वसूली का जरिया बना रहे हैं। किसानों ने बताया कि हर वर्ष लोन नवीनीकरण के समय 5 से 10 प्रतिशत तक राशि काट ली जाती है, लेकिन उसका स्पष्ट हिसाब किसानों को नहीं दिया जाता।
ग्रामीणों और किसान संगठनों ने शासन एवं प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। किसानों ने कहा कि जिन लोगों ने किसानों के खातों से अवैध कटौती की है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए तथा किसानों की राशि वापस की जाए। जल इस संबंध में एसडीएम को लिखित में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
केना सहकारी समिति पुनः बना भ्रष्टाचार का केंद्र

29
May