बिलासपुर। न्यायधानी के कोर्ट परिसर के बाहर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बिलासपुर फैमिली कोर्ट (Bilaspur Family Court) के ठीक सामने एक पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर रोककर तीन बार ‘तलाक’ बोल दिया और रिश्ता खत्म करने का एलान कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक कानून (Triple Talaq Case) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
दहेज प्रताड़ना और भरण-पोषण का चल रहा था केस (Family Dispute Court Case)
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली मुस्लिम युवती की शादी 2 साल पहले शहर के ही एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले और पति उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। तंग आकर महिला अपने मायके लौट आई और उसने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment FIR) का केस दर्ज करा दिया। इसके साथ ही अपने गुजारे के लिए उसने कुटुंब न्यायालय (Family Court Updates) में भरण-पोषण का मामला भी दायर किया था, जिसकी पेशी के लिए वह कोर्ट आई थी।
सड़क पर रोका और दे दी जान से मारने की धमकी (Triple Talaq Law Violation)
अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता एक जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी कराने के लिए कोर्ट परिसर से बाहर सड़क पर आई थी। इसी बीच घात लगाए बैठे आरोपी पति ने उसे रास्ते में ही रोक लिया। पति ने महिला पर अपनी जिंदगी तबाह करने का आरोप लगाते हुए सरेआम गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा कि ‘अब मुझे अपना चेहरा कभी मत दिखाना’ और बीच सड़क पर तीन बार ‘तलाक, तलाक, तलाक’ बोल दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी और मौके से रफूचक्कर हो गया।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश (Bilaspur Police Station Action)
इस अचानक हुए हादसे से कोर्ट रोड पर सनसनी फैल गई। पीड़िता ने तुरंत अपने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने (Civil Line Police Station) पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम (Muslim Women Act) के तहत एफआईआर (FIR Registered) दर्ज कर ली है। पुलिस की एक टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है।