जल जीवन मिशन और खाद बीज के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
रायपुर। खाद बीज की समस्या को लेकर विपक्ष ने सदन में स्थगन प्रस्ताव लाया। खाद बीज को लेकर स्थगन प्रस्ताव के दौरान कृषि मंत्री राम विचार नेताओं के जवाब से असंतुष्ट होकर आसंदी के समक्ष गर्भ गृह में आकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। ऐसे में सभी विपक्ष के सदस्य स्वामी निलंबित हो गए। निलंबन की सूचना देते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि निलंबन की अवधि बाद में बताई जाएगी।
इसकी पूर्व विपक्ष ने आरोप लगाया कि खाद बीज की समस्या प्रदेश के सभी जिलों में है। इससे लेकर किसान परेशान हैं। खाद की किल्लत है, किसान को उर्वरक नहीं मिल रहा। खाद बीज की कालाबाजारी हो रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पीकर डाक्टर रमन सिंह से खाद बीज की अनुपलब्धता पर चर्चा कराए जाने की माँग रखीं। जिस पर डाक्टर रमन सिंह ने कहा जब कृषि मंत्री रामविचार नेताम जवाब देंगे। इसके बाद विपक्ष सवाल पूछ सकता है।
इसके बाद कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, प्रदेश में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। खाद बीज की पूरी उपलब्धता हैं। उन्होंने कहा, अमानक बीज का वितरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी गई है। सरकार उर्वरकों के अलावा नैनो खाद को भी सरकार बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने ने कहा, स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराए जाने की आवश्यकता नहीं हैं।
इसके बाद सदन में तीखी बहस हुई। और सदन के गर्भ गृह में सभी विपक्ष के सदस्य नारे बाजी करने लगे । जिससे सभी सदस्य स्वमेव निलंबित हो गए। सदन का बहिष्कार कर दिया।
अगर सत्ता से भी नारेबाजी होने लगी।