उर्सपाक आयोजन को लेकर भिलाई में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था17 से 20 मई तक रात में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

रमेश गुप्ता भिलाई। भिलाई-03 स्थित मजार में आयोजित होने वाले उर्सपाक कार्यक्रम को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 17 मई से 20 मई 2026 तक रात्रिकालीन यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
यातायात पुलिस के अनुसार आयोजन अवधि के दौरान डबरापारा से सिरसागेट चौक तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं।


रात में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार उर्सपाक कार्यक्रम के दौरान रात में डबरापारा से सिरसागेट चौक मार्ग पर दोनों ओर से भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
इन मार्गों से डायवर्ट होंगे भारी वाहन
विशेष ट्रैफिक प्लान के तहत भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।
सिरसा गेट चौक से आने वाले भारी वाहनों को उमदा मार्ग की ओर भेजा जाएगा।
डबरापारा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हथखोज मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है।
श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था
उर्सपाक कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं ताकि आयोजन स्थल के आसपास ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।
भिलाई एवं पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बिजली ऑफिस परिसर,दशहरा मैदान
सिरसागेट चौक एवं कुम्हारी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए :
भिलाई-03 रेलवे स्टेशन पार्किंग
राम मंदिर परिसर
प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
आयोजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
यातायात पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहे।
…………………………
एडिशनल एसपी रिचा मिश्रा ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, आयोजन स्थल के आसपास अनावश्यक वाहन पार्किंग न करें और ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *