0प्रमुख आरोपी संतोष ठाकुर व सार्थक ठाकुर फरार 0
0 जांच के बाद और गिरफ्तारी संभव 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= चिवराकुटा के वन भूमि में स्थापित एक कथित बकरी फार्म हाउस से गैस कैप्सूल वाहन से स्थानीय इंडेन गैस एजेंसी के संचालक द्वारा मशीनों के माध्यम से गैस चोरी का प्रकरण अब गंभीर मोड़ में आ गया है । गैस चोरी के चक्कर में इंडेन गैस संचालक पर कार्यवाही के बाद अब जांच में जिला खाद्य अधिकारी , सहायक खाद्य अधिकारी , महासमुंद के एक गैस एजेंसी के साथ साथ ठाकुर पेट्रोकेमिकल प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों पर भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है । महासमुंद पुलिस द्वारा जांच के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । ज्ञातव्य हो कि इस प्रकरण में शामिल अभी तक कुल 5 को किया गया है जिन्ने एक अभी जमानत पर है । पूर्व में चिवराकुटा इंडेन गैस के संचालक प्रकाश गुप्ता , ठाकुर पेट्रोकेमिकल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर निखिल वैष्णव और अब महासमुंद जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव , सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव व गौरव गैस एजेंसी के संचालक प्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस द्वारा अभी भी जांच जारी है संभव है कि इस गैस चोरी कांड में और लोगों के संलिप्तता के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जा सकता है ।
ज्ञातव्य हो कि पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में इस गैस चोरी कांड की जांच की जा रही है । सर्वप्रथम सिंघोड़ा पुलिस पर गैस चोरी की संभावना व्यक्त की जा रही थी । जबकि इस संबंध में ” आज की जनधारा” द्वारा सिंघोड़ा पुलिस व स्थानीय अधिकारियों की संलिप्तता से इनकार किया गया था ।
विगत 23 दिसंबर 2025 को स्थानीय एसडीएम अनुपमा आनंद द्वारा चिवराकूटा स्थित इंडेन गैस एजेंसी संचालक प्रकाश गुप्ता द्वारा अपने बकरी फार्म हाउस में नोजल मशीन के मार्फत गैस चोरी करने की शिकायत पर कार्यवाही की गई थी । कलेक्टर द्वारा गैस एजेंसी को सील कर दिया गया था व वन विभाग द्वारा वन भूमि की जमीन पर अवैधानिक कार्य किए जाने के आरोप में मोहन गुप्ता को दिए गए वन भूमि की स्वीकृति को निरस्त किए जाने की कार्यवाही किए जाने की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा दी गई थी ।
6 कैप्सूल में 1.5 करोड़ रुपए का 87 टन गैस की चोरी की जानकारी कैप्सूल वाहन मालिक को तब हुई जब वह कोर्ट के आदेश पर अभनपुर के ठाकुर पेट्रोकेमिकल प्राइवेट लिमिटेड प्लांट पर जाकर कैप्सूल को सुपुर्द नामे में लेने गया । वहां जब उसे खाली टैंकर दिए जाने पर वह लेने से इनकार किया वो इसकी जानकारी कलेक्टर महासमुंद को गैस चोरी की जानकारी दी गई । पश्चात उस समय प्लांट के मालिक संतोष कुमार ठाकुर , डायरेक्टर सार्थक ठाकुर , मैनेजर निखिल वैष्णव के खिलाफ सिंघोडा थाने में मुकदमा दर्ज किया जाकर मैनेजर निखिल वैष्णव को गिरफ्तार के लिया गया था पर संतोष सिंह व सार्थक ठाकुर अभी भी फरार हैं ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जैसे जैसे कार्यवाही आगे बढ़ रही है इस गैस चोरी प्रकरण में और नाम आते जा रहे है । जांच के बाद महासमुंद के जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव , सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव व महासमुंद गौरव गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर की संलिप्तता के आरोप में तीनों को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है । इनकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के बाद संभव है कि आगे और कुछ नाम सामने आ सकते हैं । वैसे पूर्व में की गई जांच के दौरान में रायपुर के 8 एजेंसीयों द्वारा अवैध खरीदी कर चोरी के माल को जल्दी खपाने में मदद की पुलिस द्वारा मूल अपराध में इन सभी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है । संलिप्तता व अपराध घटित पाए जाने पर इनके खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा ।
एलपीजी गैस चोरी कांड में जिला खाद्य अधिकारी , सहायक खाद्य अधिकारी व गौरव गैस एजेंसी के संचालक सहित 5 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

09
May