गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती, प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया श्रमदान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रेस क्लब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा आज विश्वविख्यात कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती गरिमामय ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने न केवल उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया, बल्कि सामूहिक रूप से श्रमदान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के सह-सचिव अजीत गहलोत ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन दर्शन, साहित्य और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह गुरुदेव की रचनाएं आज भी समाज को नई दिशा दिखा रही हैं। जयंती के इस विशेष अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने क्षेत्र की सफाई और रखरखाव के लिए श्रमदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह पैकरा, एसएस कॉलेज के संचालक शाहिद खोखर, नवीन जेम्स और सखी सेंटर की महिला अधिकारी विशेष रूप से शामिल हुईं। सभी अतिथियों ने गुरुदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *