रमेश गुप्ता भिलाई । सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर पश्चिम स्थित एक पॉश कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार दोपहर से देर रात के बीच हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।शादी में गया था परिवार, लौटे तो टूटा मिला घरजानकारी के अनुसार, मकान मालिक विनय कुमार अग्रवाल अपने परिवार के साथ अम्रपाली सोसायटी में आयोजित भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।

देर रात करीब 2 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर प्रवेश करने पर अलमारी टूटी हुई और सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी का खुलासा हुआ।नकद 3.40 लाख सहित जेवरात गायबप्राथमिक जानकारी के मुताबिक, घर में रखे करीब 3 लाख 40 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। जेवरों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि वास्तविक नुकसान इससे अधिक भी हो सकता है। पुलिस ने चोरी की कुल राशि का आकलन शुरू कर दिया है।ताला तोड़कर घुसे चोरचोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वारदात का समय दोपहर 12:30 बजे से रात 2 बजे के बीच का माना जा रहा है।सीसीटीवी नहीं, जांच में बढ़ी चुनौतीघटना स्थल और आसपास के घरों में सीसीटीवी कैमरों की कमी के कारण पुलिस जांच में मुश्किलों का सामना कर रही है। फिलहाल आसपास के रास्तों, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, विशेष टीम गठितघटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव के साथ वरिष्ठ अधिकारी—विजय अग्रवाल, सुखनंदन राठौर, सत्य प्रकाश तिवारी और यदुमणि सिदार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की है, जो सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।