कोरबा जिले के करमंदी गांव में एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया, जहां वह पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उरगा थाना क्षेत्र के निवासी युवक ने सोमवार शाम नशे की हालत में टावर पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने के कारण शुरुआत में उससे संपर्क नहीं हो सका।
थाना प्रभारी ने मोबाइल के जरिए युवक से बातचीत शुरू की। युवक बार-बार करंट वाले तारों को छूने की कोशिश कर रहा था और पत्नी के घर लौटने की शर्त पर ही नीचे उतरने की बात कह रहा था।
पुलिस ने युवक की पत्नी से बात कर उसे समझाया, जिसके बाद पत्नी ने घर लौटने की सहमति दी। करीब ढाई घंटे चले ड्रामे के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा और उसे अस्पताल भेजा गया।