तमिलनाडु चुनाव रुझान: एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को बहुमत, डीएमके की हार देख फूट-फूटकर रोया कार्यकर्ता

चेन्नई।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने सबको चौंका दिया है। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) 124 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं, सत्ताधारी डीएमके मात्र 38 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है, जबकि एआईएडीएमके 72 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। डीएमके के इस निराशाजनक प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी मायूसी छाई हुई है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर डीएमके के एक कार्यकर्ता का भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यकर्ता अपनी पार्टी के पिछड़ने के आंकड़ों को देख कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगा और गमछे से अपने आंसू पोंछते हुए निराशा व्यक्त की। नेटिजंस इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शुरुआती रुझानों से स्पष्ट है कि तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है और अभिनेता विजय की दमदार एंट्री ने सत्ता के समीकरण बदल दिए हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *