सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू, जनता के बीच जाकर लेंगे योजनाओं का फीडबैक

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को पुलिस लाइन हेलीपेड से इस विशेष अभियान के तहत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत कुमार बंसल भी दौरे पर रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री सीधे जनता के बीच पहुंचकर शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे और नागरिकों से सीधा फीडबैक लेंगे।

राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन 1 मई से 10 जून 2026 तक किया जा रहा है। इस अवधि में पूरे प्रदेश में जन समस्या निवारण शिविरों का जाल बिछाया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में 15 से 20 पंचायतों को मिलाकर एक समूह बनाया गया है, वहीं शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों को मौके पर ही सरकारी लाभ दिलाना और जन समस्याओं को दूर करना है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिविर में आए हर आवेदन का निराकरण अधिकतम एक महीने के भीतर हो और आवेदक को उसकी प्रगति की जानकारी दी जाए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *