बंगाल चुनाव: धांधली के आरोपों के बाद 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू

नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आज 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोट डाले जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के इन केंद्रों पर पुनर्मतदान का फैसला ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतों के बाद लिया है। इनमें मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथ शामिल हैं।

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि फलता इलाके में ईवीएम पर कमल के निशान वाले बटन को टेप से छिपाने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा बूथ कैप्चरिंग और धांधली की अन्य शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द कर दिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, फलता के कुछ अन्य बूथों पर भी दोबारा मतदान की संभावना बनी हुई है।

:

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *