बंगाल चुनाव: 15 मतदान केंद्रों पर कल दोबारा होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग ने अनियमितताओं की शिकायतों पर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। इसमें मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथ शामिल हैं।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय धांधली की शिकायतों और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। राज्य की सभी 294 सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब 4 मई को मतगणना की जाएगी। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने इन संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *