जम्मू में निर्माणाधीन पुल गिरा, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

जम्मू के बंतलाब इलाके में शुक्रवार को निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शुरुआती कार्रवाई में एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का इलाज जारी है, जबकि अन्य मजदूरों की तलाश में बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। मौके पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *