गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की घुसपैठियों से जुड़ी टिप्पणी पर बांग्लादेश ने सख्त रुख अपनाया है। ढाका में विदेश मंत्रालय ने भारतीय कार्यवाहक उच्चायुक्त पवन बाधे को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया। बांग्लादेशी अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा अपमानजनक है और यह दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुँचाती है।
विदेश मंत्रालय की महानिदेशक इशरत जहां ने भारतीय राजनयिक से कहा कि द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करते समय संयम बरतना जरूरी है। पिछले हफ्ते सरमा ने सोशल मीडिया पर असम से 20 विदेशी नागरिकों को वापस भेजने की जानकारी देते हुए सख्त शब्दों का प्रयोग किया था। बांग्लादेश ने इसे द्विपक्षीय संबंधों की भावना के खिलाफ बताया है।
