रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए सीजी पीएससी मेंस परीक्षा की तिथियों में बदलाव कर दिया है। अब यह मुख्य परीक्षा 16 मई के स्थान पर 6 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। दरअसल, प्रदेशभर के अभ्यर्थी लंबे समय से तैयारी के लिए समय कम होने की बात कह रहे थे। प्रीलिम्स और मेंस के बीच पर्याप्त अंतराल न होने के कारण छात्रों में असंतोष था और वे लगातार परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
आयोग के इस निर्णय से हजारों उम्मीदवारों को तैयारी और रिवीजन के लिए करीब 15 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस अंतराल से परीक्षार्थी बेहतर अभ्यास कर सकेंगे जिसका सकारात्मक असर नतीजों पर भी दिखेगा। सीजी पीएससी ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सभी अभ्यर्थियों को नई समय सारणी के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखने का निर्देश दिया है। यह परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं के चयन के लिए आयोजित की जाती है।