गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने हेतु चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद

गौ सेवकों ने हनुमान मंदिर में बैठक कर तहसील कार्यालय तक पदयात्रा निकलकर सौपा ज्ञापन
​चारामा
​नगर के हनुमान मंदिर में सनातन संस्कृति के समर्थकों, गौ-सेवकों और जागरूक नागरिकों की बैठक 27 अप्रैल को आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गौवंश को ‘राष्ट्रमाता’ या ‘राष्ट्र-आराध्या’ का आधिकारिक संवैधानिक दर्जा दिलाने और उनकी सुरक्षा हेतु कड़े केंद्रीय कानून की मांग करना था।
​बैठक के पश्चात, सभी उपस्थित जनों द्वारा एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुँची, जहाँ तहसील कार्यालय तक पहुंची, जहाँ सभी के द्वारा देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम 11 पन्नों का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।


​प्रमुख मांगें और ज्ञापन के मुख्य बिंदु
​ज्ञापन में गौवंश की वर्तमान दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए निम्नलिखित प्रमुख सुझाव और मांगें रखी गई हैं:
​संवैधानिक मान्यता: भारतीय संविधान में संशोधन कर देशी गौवंश को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिया जाए।
​केंद्रीय कानून और पृथक मंत्रालय: गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु पूरे देश में एक समान ‘एकीकृत केंद्रीय गौ सेवा एवं संरक्षण अधिनियम’ लागू किया जाए और एक स्वतंत्र ‘गौ-पालन मंत्रालय’ का गठन हो।
​दंडात्मक प्रावधान: गौ-तस्करी और वध को गैर-जमानती अपराध घोषित कर दोषियों के लिए आजीवन कारावास और संपत्ति कुर्की जैसे कठोर प्रावधान हों।
​गौ-आधारित अर्थव्यवस्था (गव्य सिद्धान्त): * प्राकृतिक खेती (पंचगव्य आधारित) को प्रोत्साहन।
​मिड-डे मील में गौ-दूध को अनिवार्य करना।
​सरकारी भवनों में गौ-मूत्र आधारित फिनाइल (गोनाइल) और पेंट का उपयोग।
​बुनियादी ढांचा: प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘नंदीशाला’ और जिला स्तर पर कम से कम एक ‘आदर्श गौ अभयारण्य’ की स्थापना।
​वित्तीय सहायता: पेट्रोल, डीजल और टोल टैक्स पर ‘विशेष गौ-कर’ (Cow Cess) लगाकर प्राप्त राशि को गौ-कल्याण में खर्च करना।
​3. अभियान की चरणबद्ध कार्ययोजना
​’गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत आगामी समय के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार की गई है:
​प्रथम चरण (27 अप्रैल 2026): तहसील/ब्लॉक स्तर पर प्रार्थना पत्र और ज्ञापन सौंपना।
​द्वितीय चरण (मई से जुलाई 2026): शासन के सकारात्मक निर्णय की प्रतीक्षा और संवाद।
​तृतीय चरण (अगस्त से अक्टूबर 2026): राज्य स्तर पर मुख्य सचिव को पुनः स्मरण पत्र।
​अंतिम संकल्प (2027): यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो दिल्ली में विशाल शांतिपूर्ण जनसमूह द्वारा कीर्तन और क्रमिक उपवास का आयोजन।

​आज के इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गौ-संरक्षण अब केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा मुद्दा है। उपस्थित वक्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक गौ माता को उनका उचित सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल जाती, यह अहिंसक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
​”अब गोमाता को न्याय मिलना ही चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *