H-30 पर दर्दनाक हादसा: सवारियों से भरी बस पलटी, एक का हाथ कटा, कई घायल

Road Accident :

कोण्डागांव। जिले के नेशनल हाईवे 30 पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब रायपुर से जगदलपुर होते हुए ओडिशा की ओर जा रही सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घोड़ागांव चिलबहार नाला के पास हुए इस हादसे में बस चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसा सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अचानक सड़क पर जानवर आने से चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस पलट गई। हालांकि चालक की हालत गंभीर होने के कारण इस वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज, पुलिस जांच में जुटी

हादसे में घायल यात्रियों में नवीन, अशद और चालक रोशन साहू शामिल हैं। इनमें नवीन का हाथ कटकर अलग हो गया, जिसे दिल्ली निवासी बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सभी गंभीर घायलों का जिला अस्पताल कोण्डागांव में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *