एक और फायर ब्रिगेड खरीदी के लिए परिषद को भेजा गया प्रस्ताव

0 प्रस्ताव पास होते ही खरीदी कार्यवाही प्रारंभ होगी 0
03 फायर चालक व 3 सहकर्मी हेतु लिखा गया पत्र 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : सरायपाली में भीषण व तेज गर्मी में अक्सर आगजनी की शिकायतें बढ़ जाती है । आगजनी और काबू पाए जाने हेतु नगरपालिका में पहले से ही एक फायर ब्रिगेड है । किंतु तकनीकी व मेकेनिक त्रुटि के कारण फायर ब्रिगेड को मरम्मत व सर्विसिंग के लिए भेजना पड़ता है ।जिसके लिए समय लगता है इस बीच कोई आगजनी हो जाने पर
मजबूरन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आसपास के संस्थानों से फायर ब्रिगेड मंगाना पड़ता है । इस हेतु वर्तमान में कलेक्टर को वस्तु स्थिति की जानकारी दिए जाने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था हेतु 15 दिनों के लिए कलेक्टर द्वारा फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराया गया है । नगर मे एक और फायर ब्रिगेड की आवश्यकता को देखते हुवे उनके द्वारा परिषद को एक प्रस्ताव भेजा गया है ।परिषद से प्रस्ताव पास होते ही वाहन खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।


उक्त जानकारी नगरपालिका के सीएमओ दिनेश यादव ने देते हुवे बताया की महासमुंद
जिला में 3 नगरीय निकायों मात्र 3 ही फायर ब्रिगेड है जिनमें नगर पालिका महासमुन्द एवं नगर पंचायत पिथौरा के अलावा एक मात्र फायर वाहन नगर पालिका सरायपाली में होने के कारण उक्त वाहन से सरायपाली, बसना शहर एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आगजनी की घटना पर जनहित के कार्य किये जाते है। ग्रीष्मकाल में आगजनी घटनाएं घटित होने की संभावना बनी रहती है। विगत दिनो में निकाय क्षेत्र में आगजनी की घटना घट चुकी है उक्त घटना पर नियंत्रण हेतु आस-पास में फायर वाहन उपलब्ध नही होने के कारण निकाय क्षेत्र से दूर में स्थित फायर वाहन मंगाया गया था। उक्त फायर वाहन के आवागमन में काफी समय लगने के कारण अप्रिय स्थित्ति निर्मित होती है ।निकाय में उपलब्ध फायर वाहन काफी पुराना होने के कारण बार-बार खराब हो जाता है वर्तमान में निकाय का वाहन मरम्मत हेतु भिलाई भेजा गया है वाहन बनने में 15 दिन समय लगने की बात कही गई ।
सीएमओ दिनेश यादव ने बताया कि फायर वाहन के संचालन हेतु 03 शिफ्ट के लिए 03 फायर वाहन चालक एवं 06 फायर वाहन सहकर्मी की स्वीकृति प्रदाय करने के संबंध में भी एक पत्र संचालक , संचनालय नगरीय प्रशासन को भेजा गया है ताकि प्रशिक्षित फायर ब्रिगेड वाहन चालक व सहकर्मियों द्वारा कुशलता पूर्वक आगजनी के समय आग पर नियंत्रण पाया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *