एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर के शिवलिंग का 27अप्रेल को बलौदा बाजार आगमन तैयारी हुई तेज

दशहरा मैदान स्थित यज्ञस्थली में शिवभक्त करेंगे दर्शन

आर्ट आफ लिविंग के सदस्य प्रशासनिक अधिकारियों से भी करी मुलाकात

एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर के शिवलिंग अंश का 27 अप्रेल को बलौदा बाजार आगमन हो रहा है। देश के सुविख्यात संत व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरूदेव रविशंकर को प्राप्त हुआ है। जिन्हें वह जनता के बीच दर्शन कराने भेजे हैं। जिनका आगमन 27अप्रेल को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान स्थित यज्ञस्थली में होने जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है वहीं शिवभक्तों एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों में अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है।
आर्ट आफ लिविंग की जिला समन्वयक किरण वर्मा ने बताया कि एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी ने 17बार आक्रमण किया था जिसमें से बचाकर अग्निहोत्री पंडितों ने इस शिवलिंग को रखा था और पूजा अर्चना कर रहे थे। 1924 कांची के शंकराचार्य ने इस 100वर्षो बाद एक संत जिसके नाम मे शंकर हो देने कहा था जिसपर इसे रविशंकर को मिला है और वे अब लोककल्याण की भावना से इसे भक्तों के बीच भेज रहे हैं । और हमारा सौभाग्य है कि अब यह 27अप्रेल को बलौदा बाजार आगमन हो रहा है जिसको लेकर सभी में उत्साह देखने को मिल रहा है। और इसको लेकर हमने तैयारी प्रारंभ कर दिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों से सदस्यों ने की मुलाकात
27 अप्रैल 2026 सोमवार को आयोजित होने वाली भव्य सोमनाथ ज्योतिलिंग दर्शन यात्रा की पूर्व तैयारियों के संबंध में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ परिवार, बलौदा बाजार की जिला समन्वयक किरण वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक प्रशासनिक सहयोग के लिए निवेदन किया गया। प्रशासन ने सोमनाथ ज्योतिलिंग दर्शन यात्रा के सफल आयोजन हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है
इस अवसर पर मोतीलाल वर्मा, अनामिका अग्रवाल, लता साहू, अंकित तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा,प्यारेलाल सेन, डा जे एन केसरवानी सहित सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *