राजनांदगांव में शासकीय कामकाज में लापरवाही और आदेशों की अनदेखी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने खैरझिटी राजस्व निरीक्षक मंडल के राजस्व निरीक्षक अवधराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सीमांकन प्रकरण महीनों तक लंबित, जांच में खुली लापरवाही
भू-अभिलेख शाखा की जानकारी में एसडीएम राजनांदगांव की जांच रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही उजागर, क्षेत्र के सीमांकन प्रकरण लंबे समय तक बिना प्रगति लंबित पाए गए, आम लोगों से लगातार शिकायतें मिलीं, काम में ढिलाई और जिम्मेदारी से बचने के आरोप पुष्ट।
नोटिस के बाद भी नहीं दिया संतोषजनक जवाब, सीधे निलंबन की कार्रवाई
कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित होने के बाद कलेक्टर ने निलंबन का आदेश जारी किया, निलंबन अवधि में मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा राजनांदगांव निर्धारित, प्रशासन का स्पष्ट संदेश कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।