भाजपा महिला आरक्षण नहीं परिसीमन बिल पास करना चाह रही थी रवींद्र चौबे

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा द्वारा फैलाया जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए बेमेतरा जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा एवं पूर्व संसदीय सचिव गुरदेव सिंह बंजारे ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया इसलिए संसद में बिल पास नहीं हो सका भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 /106 व संविधान संशोधन वर्ष2023 में संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस पर हस्ताक्षर कर चुकी है तथा यह कानून भी बन चुकी है भाजपा ने 16 अप्रैल 2026 को जो विधेयक सांसद में प्रस्तुत किया 131वां संविधान संशोधन अधिनियम इसमें महिला आरक्षण के संदर्भ में नहीं भाजपा महिला आरक्षण को मुखौटा बनाकर परिसीमन संशोधन बिल तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल को पास करवाना चाहती थी सरकार ने 131 वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया संसद में जो विधेयक गिरा उसमें इस विधेयक में लोकसभा परिसीमन की सिम 850 करने का प्रस्ताव था राज्यों में 815 सीटें तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 35 सीटें परिसीमन विधेयक जिसमें परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात की गई थी विधेयक में पांडिचेरी दिल्ली जम्मू कश्मीर के कानूनों में संशोधन की बात की गई थी ताकि परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक लागू किया जा सके यह विधायक इसलिए गिरा भाजपा सरकार का परिसीमन बिल पर देश के अन्य राज्यों को आपत्ति थी भाजपा आरक्षण सामने रखकर परिसीमन बिल पास करना चाहती थी
भाजपा 2011 के जनगणना को आधार मानकर परिसीमन करना चाहती है जब 2026-27 की जनगणना शुरू है तथा सरकार जाति जनगणना की भी बात कर चुकी है तो जनगणना के बाद आए नए आंकड़ों के आधार पर परिसीमन क्यों नहीं कराया जा रहा है पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि महिला आरक्षण की बात करने वाले भाजपा आज भी नकाब हो चुकी है भाजपा के केंद्रीय कैबिनेट में हरदीप पुरी पेट्रोलियम मंत्री का नाम एब्सटीन फाइल में आया है उन्हें तो आज तक भाजपा केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा नहीं सकी और भी ऐसे अनेकों नेता है जो महिलाओं के अपमान से जुड़े अनेक मामलों में फंसे हुए हैं जिन्हें भाजपा आज तक अपने मंत्रिमंडल और संगठन में जगह देकर रखी हुई है ऐसी पार्टी के मुंह से महिला आरक्षण की बात शोभा नहीं देती प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने भी अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार को महिला आरक्षण बिल को यदि तुरंत लागू करना है तो परिसीमन का इंतजार किए बिना वर्तमान सदस्य संख्या में ही 33% का आरक्षण क्यों नहीं देना चाहती सरकार कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल इसके लिए तैयार है सरकार 2023 के महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन कर महिला आरक्षण को तुरंत लागू कर सकती थी उसने ऐसा क्यों नहीं किया जबकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 जो कानून बन चुका है 2036 से मुक्त रूप लेगा संशोधन से तुरंत लागू हो जाता है भाजपा की मनसा महिला आरक्षण की नहीं अपने मन मुताबिक सीटों के परिसीमन की थी जो विपक्षी दलों की एकजुटता से पूरा नहीं हो चुका कांग्रेस महिला आरक्षण की प्रबल समर्थक पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण मिल रहा है तो यह भी कांग्रेस की नीतियों से संभव हो पाया सबसे पहले राजीव गांधी ने 1989 के मई महीने में पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया वह विधेयक लोकसभा में पारित हो गया था लेकिन सितंबर 1989 में राज्यसभा में पास नहीं हो सका अप्रैल 1993 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश किया दोनों विधेयक पारित हुए और कानून बन गए महिलाओं के लिए संसद और राज्यों के विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह संविधान संशोधन विधेयक लाए विधेयक 9 मार्च 2010 को राज्यसभा में पारित हुआ कांग्रेस की सरकारों के प्रयास से ही आज देशभर में पंचायतों और नगर पालिकाओं में 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि है सीटों के परिसीमन का भाजपा का षडयंत्र विफल हो गया है अतः वह महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैला रही है प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने भी संबोधित किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मंगत साहू जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ललित विश्वकर्मा जिला पंचायत सदस्य हरीश साहू शशि प्रभा गायकवाड सुशीला जोशी जनपद पंचायत बेरला की अध्यक्ष माधुरी परगनिया बेमेतरा नगर पालिका पार्षद रीता पांडे रश्मि मिश्रा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला साहू योगिता साहू सीमा टिकरीहा जनता साहू रूबी सलूजा हेमिन यादव नीलम टंडन झम्मन बघेल मनोज शर्मा रवि रजक देवेंद्र साहू मोहित वर्मा बहल वर्मा ऋषि वर्मा महानंद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *