अक्षय तृतीया 2026 पर किस तरह का सोना खरीद रही हैं महिलाएं? सबसे ज्यादा डिमांड में है ये चीज

छत्तीसगढ़ 19 अप्रैल 2026
अक्षय तृतीया का पावन पर्व है। भारतीय परंपरा में इस दिन को नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, यही वजह है कि इस मौके पर सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है। हालांकि, इस साल सोने की आसमान छूती कीमतों ने खरीदारों के व्यवहार में एक बड़ा बदलाव ला दिया है। जहाँ पहले अक्षय तृतीया पर लोग भारी-भरकम हार या चूड़ियां खरीदना पसंद करते थे, वहीं 2026 के इस सीजन में ‘स्मार्ट शॉपिंग’ का ट्रेंड हावी दिख रहा है। व्यापारी भी मान रहे हैं कि भले ही कीमतें बढ़ी हों, लेकिन धार्मिक आस्था के कारण लोग शगुन के लिए खरीदारी जरूर कर रहे हैं, बस उनके चुनाव का तरीका बदल गया है…
अक्षय तृतीया का दिन सोना- चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। तो आइये जानते हैं इस बार आने वाले अक्षय तृतीया पर महिलाओं को खरीदारी के लिए किस तरह के गहने पसंद आ रहे हैं और क्या सबसे ज्यादा डिमांडिंग है।
डिजाइन और डेली वियर पर फोकस
इस साल महिलाओं का सबसे ज्यादा ध्यान ज्वेलरी के वजन पर नहीं, बल्कि उसकी डिजाइन पर है। कीमतों में उछाल को देखते हुए मध्यम और उच्च-मध्यम वर्ग की महिलाएं ऐसे गहने ढूंढ रही हैं जो ‘पॉकेट फ्रेंडली’ होने के साथ-साथ सुंदर भी हों। भारी और पारंपरिक गहनों की जगह अब ‘लाइट-वेट’ ज्वेलरी ने ले ली है। महिलाएं ऐसी डिजाइन पसंद कर रही हैं जिन्हें वे केवल तिजोरी में रखने के बजाय ऑफिस, पार्टी या रोजमर्रा के जीवन में पहन सकें। इसके साथ ही, खरीदारी करते समय ‘रीसेल वैल्यू’ का भी खास ख्याल रखा जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर निवेश का सही दाम मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *