मावा मढ़ोल’ लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ; उपमुख्यमंत्री ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

चारामा :* क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार, 19 अप्रैल को चारामा में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘मावा मोदोल’ लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी,कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जिला कलेक्टर एवं जिला सीईओ की उपस्थिति में फीता काटकर इसका लोकार्पण किया।

लोकार्पण के पश्चात उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनके लक्ष्य और परीक्षाओं की तैयारी के बारे में पूछा। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं पुस्तकों के संग्रह का अवलोकन किया और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं की जानकारी ली और उसे परीक्षा की पर्याप्त पुस्तक हैं नहीं की जानकारी ली,
जिसके बाद उन्होंने मंच पर अपने सम्बोधन में कहा की “मेहनत करें और देश का नाम रोशन करें”


बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब महंगी पुस्तकों के कारण कोई भी प्रतिभावान छात्र पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। शासन हर संभव मदद छात्राओं के लिए कर रही है। और भविष्य में छात्राओं को लाइब्रेरी अंतर्गत जिस चीज की भी सुविधाओं की आवश्यकता रहेगी शासन प्रशासन व पूर्ति करेगा,
वहीं, क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ से तैयारी कर बच्चे उच्च पदों पर आसीन होंगे और प्रदेश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वही

संबोधन के दौरान विधायक सावित्री मंडावी ने *ग्राम रानी डोगरी में 29 एकड़ जमीनपर बाहरी लोगों द्वारा अवैध रजिस्ट्री का गंभीर मुद्दा उठाया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए। साथ उन्होंने आम जनता से भी ऐसे मामलों में सचेत रहने की अपील की।
साथ ही उन्होंने बताया कि कांकेर जिले में कुल 11 लाइब्रेरी बनाई जानी हैं, जिनमें से 5 तैयार हो चुकी हैं और चारामा पांचवें नंबर पर है, जिसका लोकार्पण किया गया।
वही कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विभागीय टीईटी एवं पत्राचार के माध्यम से बी.एड. आयोजित करने और शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग के लिए अर्हतादायी सेवा की गणना कर पेंशन व ग्रेच्युटी लाभ देने की मांग की।
वही कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रगतिशील समाजके पदाधिकारीयों ने नगर के वार्ड क्रमांक 13 के समाज भवन लोकार्पण हेतु उपमुख्यमंत्रीसे समय माँगा, जिस पर मंत्री जी ने समय देने का आश्वासन दिया।


इस भव्य आयोजन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, प्रदेश शिल्पकार समिति के पदाधिकारी शालिनी राजपूत, जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी,जिला पदाधिकारी उमादेवी शर्मा, कांकेर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, चारामा नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, सहित भाजपा पदाधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी में पुलिस अधीक्षक,जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ल, बी इ ओ केशव साहू,सीईओ गोपाल सिंह कंवर, बी एम ओ संक्वार, जिला एवं विकासखंड के समस्त अधिकारी-कर्मचारी ,शिक्षक शिक्षिकाये एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *