महिला आरक्षण पर विपक्ष बेनकाब: अधिकार की बात, लेकिन समर्थन से इंकार—महापौर रामू रोहरा का सीधा वार

धमतरी। संसद में महिला आरक्षण बिल के गिरने पर महापौर रामू रोहरा ने विपक्ष पर आक्रामक रुख अपनाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का ढोंग करने वाले विपक्षी दलों की सच्चाई देश के सामने आ गई है। जब महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने का समय आया, तब विपक्ष ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस ऐतिहासिक अवसर को ठुकरा दिया।
महापौर ने कहा कि यह बिल देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने का एक बड़ा कदम था, लेकिन विपक्ष की नीयत साफ नहीं थी। “जो लोग हर मंच से महिला अधिकारों की बात करते हैं, वही संसद में उनके हक के खिलाफ खड़े हो गए—इससे बड़ा विरोधाभास और क्या हो सकता है,” उन्होंने तंज कसते हुए कहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति करता है और महिलाओं के मुद्दों का इस्तेमाल सिर्फ चुनावी फायदे के लिए करता है। वास्तविक सशक्तिकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। “यह सीधा-सीधा महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात है,” महापौर ने कहा।
रामू रोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का काम किया है। केंद्र सरकार की योजनाएं इसका उदाहरण हैं, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं।
उन्होंने अंत में कहा कि देश की महिलाएं और जनता अब सब समझ चुकी हैं। आने वाले समय में विपक्ष को इस दोहरे चरित्र की कीमत चुकानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *