रायगढ़ में कोयला ट्रेलर ने स्कूटी को कुचला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत और चक्काजाम

Chhattisgarh Breaking :

रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम सिंघनपुर के पास कोयला लोड ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राठिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति टीकाराम राठिया और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। जानकारी के अनुसार, मृतका अपने परिवार के साथ गांव लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची भूपदेवपुर पुलिस ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में भारी तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *