रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल सहित 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि सक्ती में 20 लोगों की दर्दनाक मौत के मामले में एफआईआर तो दर्ज हो गई है, लेकिन सरकार इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है।भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि किन लोगों के खिलाफ और किन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले इसी कंपनी में हुए हादसे में लगभग 40 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन उस समय मामले को दबा दिया गया था।उन्होंने कहा कि इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों।
वेदांता हादसा: प्रबंधन पर एफआईआर, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

17
Apr