शंकर अग्रवाल की वर्षगांठ पर 500 पौधों का वृक्षारोपण, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पिथौरा। क्षेत्र के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल की वर्षगांठ के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विद प्रकाश गोयल एवं सभापति दिनेश कुमार अग्रवाल ने उन्हें बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सुबह से ही हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग अपने प्रिय नेता को बधाई देने पहुंचे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रीतराम सूर्य, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ. नीलकंठ साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *