राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि पूर्व विधायक ने दमकल कर्मियों का किया सम्मान

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर आज बलौदा बाजार के गार्डन चौक में दमकल विभाग द्वारा आग के दौरान कैसे बचें इसका प्रदर्शन किया गया और लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने दमकल कर्मियों का शाल एवं गुलाब फुल देकर सम्मानित किया।
दमकल विभाग के सैनिक जितेन्द्र बंजारे ने बताया कि सन 1944 में पोरबंदर में एक जहाज में आग लग गई थी जिसे बुझाने का प्रयास करते हुए हमारे लगभग 66 सैनिक शहीद हो गए थे जिनकी याद में उन्हें श्रद्धांजलि देने हमलोग प्रतिवर्ष राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाते हैं आज भी हमने गार्डन चौक में घरेलू उपयोग के दौरान आग से कैसे बचाव करें इसका प्रदर्शन किया है और एक सप्ताह तक हम जागरूकता अभियान चलायेंगे ताकि लोगों को जागरूक कर सकें और बड़ी जनहानि को रोका जा सके।
पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने 1944मे पोरबंदर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी एवं अग्निशमन सेवा विभाग के सैनिकों का शाल एवं गुलाब फुल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं में हमारे ये जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान-माल की रक्षा करते हैं आज इन्हें सम्मानित कर बहुत अच्छा लग रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी सहित दमकल विभाग के सैनिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *