एक्टर Varun Dhawan और उनके पिता David Dhawan की हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। उनकी अपकमिंग फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें कॉमेडी और रोमांस का शानदार तड़का देखने को मिल रहा है।
टीज़र की शुरुआत दो बच्चों की मजेदार बातचीत से होती है, जहां कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट सामने आता है। AI के इस्तेमाल से इस सीन को और भी मनोरंजक बनाया गया है, जो दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहता है। इसके बाद वरुण धवन की Pooja Hegde और Mrunal Thakur के साथ रोमांटिक और कॉमिक केमिस्ट्री की झलक दिखाई देती है।

फिल्म में मृणाल ठाकुर ‘बानी’ और पूजा हेगड़े ‘प्रीत’ के किरदार में नजर आएंगी, जबकि वरुण धवन दोनों के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे, जिससे कहानी में मजेदार उलझनें पैदा होंगी।
पहले यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब नई तारीख के अनुसार यह 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टीज़र से साफ है कि यह फिल्म कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा का फुल पैकेज साबित होने वाली है।
यहां देखिए टीज़र :-
https://www.instagram.com/varundvn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=33e54c8c-0291-4a3a-ae93-3f7f23237d21