स्वामी विवेकानंद शिक्षण समिति प्रबंधकारिणी चुनाव संपन्न

राजकुमार मल

भाटापारा – सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति स्वामी विवेकानंद शिक्षण समिति की प्रबंधकारिणी चुनाव संपन्न हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ शिक्षा संस्थान रायपुर से चुनाव अधिकारी के रूप में श्री बद्रीनाथ केसरवानी जी एवं श्री मोहनलाल पवार जी विभाग प्रमुख एवं रामकुमार वर्मा प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख उपस्थित रहे। इस प्रक्रिया में समिति के सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिसमें सर्वसम्मति से अग्रलिखित दायित्व प्रदान किया गया।
अध्यक्ष वल्लभ लाहोटी,उपाध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी गुप्ता,सचिव सुभाष भट्टर, सहसचिव टुपेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं कार्यकारी सदस्य के रूप में मोहनलाल शर्मा,अनिल जैन, हेमंत नायडू , विशाल पारप्यानी,बिरेन्द्र साहू,दिलप्रीत कौर,दीपक राय,अनुराग शर्मा को चुना गया।
चुने गए सभी पदाधिकारी को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख रामकुमार राठौर आचार्य जी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *