मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत 23 अप्रैल तक प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि
कोरिया,0 6 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है।
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना तथा बेहतर करियर चयन के लिए अवसर प्रदान करना है। साथ ही विद्यार्थियों के बहुमुखी व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा देना इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है।
योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक छत्तीसगढ़ राज्य के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाती है। चयनित संस्थानों को विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र शिक्षण संस्थानों को निर्धारित प्रारूप में अपनी रुचि की अभिव्यक्ति का प्रस्ताव कार्यालय, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरिया जिला में जमा करना होगा।
प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 अपरान्ह 5:00 बजे निर्धारित की गई है।योजना से संबंधित मापदण्ड एवं विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.inपर उपलब्ध है।