जर्जर हो चुके सरायपाली से सरसीवाँ मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर कल 26 से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ

◾सागरपाली ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने दिया ज्ञापन ◾◾ वित्तमंत्री का आश्वासन भी काम नहीं आया ◾दिलीप गुप्ता सरायपाली। सरायपाली से सरसीवाँ मार्ग अत्यंत जर्जर हो जाने के कारण आवाहन में हो रही परेशानियों व दिक्कतों को देखते हुवे सागरपाली के विभिन्न जनप्रतिनिधियों वी ग्रामीणजनों द्वारा कल 26 मार्च से ग्राम के मुख्य चौक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है ।

इस संबंध में सन्तोषिनी मुन्ना अग्रवाल ( जनपद सदस्य ) , दिलीप पटेल , नरेंद्र पटेल , सुभाष पटेल , मुन्ना अग्रवाल , मुरली अग्रवाल के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणजनों ने एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन चातुरी नंद ( विधायक ) , अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना , एसडीओ लोक निर्माण बसना को सौंपते हुवे कहा है कि सरायपाली से सरसींवा मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है , अनेक स्थानों पर डामर उखड़ गया है तो वहीं बड़े बड़े गड्ढे भी हो जाएं है । सागरपाली इस क्षेत्र का एक प्रमुख व्यवसायिक , किसानी व चिकित्सकीय क्षेत्र के साथ साथ प्रमुख मार्ग भी है । इस सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु अनेकों बार संबंधित अधिकारियों , विभिन्न जनप्रतिनिधियों व मंत्रियों तक को समस्याओं व आवश्यकताओं से अवगत कराया गया है किंतु कभी भी इस दिशा में सरकार द्वारा सार्थक प्रयास नहीं किया गया ।

जिससे आज वर्षों बाद भी यह मार्ग उपेक्षित है ।सड़क के अभाव में आवागमन , व्यवसायिक व किसानी गतिविधियां प्रभावित हो रही है । सरायपाली से सरसीवाँ तक 40किलोमीटर की अत्यंत जर्जर के सुदृढ़ीकरण वी डामरीकरण किए जाने हेतु जब चारों तरफ से निराशा हाथ लगने से आक्रोशित जनता व जनप्रतिनिधियों को अब सड़क पर आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है । इसे ध्यान में रखते हुवे कल 26 मार्च को मुख्य चौक पर सुबह 9 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने हेतु मजबूर होना पड़ रहा है। विगत दिनों वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सागरपाली आगमन हुआ था उन्हें भी इस समस्याओं से अवगत कराया गया था उन्होंने आश्वासन भी दिया था किंतु मंत्री जी का आश्वासन भी कोई काम नहीं आया ।

यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सरायपाली विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में किया जायेगा । ज्ञातव्य हो कि सरायपाली से सरसीवाँ मार्ग के निर्माण हेतु ग्रामीणों की आवाजों को ” आज की जनधारा” द्वारा समाचारों के माध्यम से लगातार प्रकाशित कर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचता रहा है । इसी के चलते विगत वर्षा ऋतु में समाचारों के असर के चलते लोक निर्माण विभाग द्वारा सुधार कार्य प्रारंभ किया गया था जिससे काफी राहत मिली थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *