फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे

मुंबई। जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित श्मशान घाट में संपन्न हुआ। इस दुख की घड़ी में मनीष मल्होत्रा को सांत्वना देने और उनकी मां को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म जगत की कई हस्तियां पहुंचीं।

अंतिम संस्कार के दौरान करण जौहर, विजय वर्मा और रोनित राय सहित कई बॉलीवुड कलाकार श्मशान घाट पहुंचे और शोक व्यक्त किया। इससे पहले गुरुवार को निधन की सूचना मिलते ही मनीष मल्होत्रा के निवास पर फिल्मी सितारों का तांता लग गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने मनीष के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। मनीष मल्होत्रा के परिवार के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गरिमा मल्होत्रा के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *