जमीन विवाद को लेकर महिला से गाली – गलौज कर किया गया मारपीट ।

हिंगोरा सिंह
( लखनपुर, सरगुजा)

आरोप – एक दर्जन लोगों ने निर्माणघिन मकान में तोड़फोड़ कर बिस्तर के नीचे रखे नगद 40 हजार की चोरी ।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार ।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तराजू में घर बनाने के दौरान जमीन संबंधित मामले को लेकर रिश्तेदारों के द्वारा की गई मारपीट साथ ही घर में रखे चालीस हजार रूपये भी चोरी करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित महिला ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सेटली दास पति जागेश्वर दास उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम तराजू थाना लखनपुर को अपने नाना से मिले अपने पट्टे की जमीन पर घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
आरोप है कि तभी गांव के रिश्तेदारो के द्वारा घर पर आकर मारपीट शुरू कर दी गई मारपीट होने पर सेटली दास के द्वारा 112 नंबर पर फोन किया गया जिस पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात करते हुए सेटली दास को थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही गई।
प्रार्थीया लखनपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान प्रार्थीया के मोबाइल में पड़ोसी के नंबर से फोन आया कि उसके परिवार के बच्चों के साथ वह लोग फिर से मारपीट करने को दौड़ा रहे हैं । मारपीट के भय से बच्चे पड़ोसियों के घर पर छिप गए है।
जिस पर प्रार्थीया के द्वारा लखनपुर थाना स्टाफ को बोला कि मेरे घर में मारपीट और तोड़फोड़ हो रही है जिसे रोका जाए पर स्टाफ के द्वारा उक्त मामले में आवेदन लेकर तहसील कार्यालय के लिए फेना काट दिया गया ।
और जांच की बात की गई तभी घर पर आकर रिश्तेदारों के द्वारा जमकर मारपीट तोड़फोड़ करते हुए बैंक से निकले हुए तकिया के नीचे रखा हुआ ₹40000 भी उठाकर ले गए जिस पर उक्त महिला के द्वारा पुलिस प्रशासन पर यह आरोप लगाया गया की मौका रहते पुलिस टीम मौके पर गई होती तो यह तोड़फोड़ और ₹40000 की चोरी नहीं हुई होती।
जिसको लेकर के प्रार्थीया के द्वारा 18 मार्च 2026 को सरगुजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन दी गई है।
और जांच करवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *