सरायपाली लोक अदालत में 608 प्रकरणों में 82 लाख से अधिक अवार्ड पारित किए गए

एडीजे द्वय , न्यायधीशों व एसडीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
एडीजे व एसडीएम ने बीपी चेक करवाया व स्टालों का किया निरीक्षण
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : आज 14 मार्च को सरायपाली के न्यायालय भवन में लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें न्यायधीशों के 4 अलग अलग खंडपीठ का निर्माण किया गया था । इन चारों खंडपीठों में कुल 608 विभिन्न प्रकरणों में 82,19,878 रुपये का अवॉर्ड पारित किया गया । ज्ञातव्य हो कि उक्त लोक अदालत माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नेशनल लोक अदालत की उक्त 04 खण्डपीठों में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत एवं देयको के अवशेष बकाया की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधी प्री-लिटिगेशन मामले, राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे। उक्त मामलों के अलावा राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, परक्राम्य लिखत अधि0 की धारा-138 के अधीन परिवाद पर संस्थित मामले, मोटर दुर्घटना दावा संबंधी मामले तथा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-135 (क) के तहत विद्युत चोरी के मामले, सिविल मामले भी नियत किये गये थे। उक्त खण्डपीठों में उपरोक्त सभी मामलों की सुनवाई करते हुए सरायपाली न्यायालयों में प्रकरणों का निराकरण किया गया।


इसी प्रकार खण्डपीठ क्रमांक 01 श्रीमती वंदना दीपक देवांगन प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में बिजली विभाग के प्री-लिटिगेशन संबंधीत मामलों में विद्युत से संबंधित 24 प्रकरणों में 3,38,000/-, मोटर दावा दुर्घटना के 01 प्रकरण 5,86,000 मोटर दावा निष्पादन के 02 प्रकरण में 6,20,000 रुपये का निराकरण किया गया।
खंडपीठ 02 पंकज आलोक तिर्की दुतीय अपर सत्र न्यायाधीश सरायपाली के न्यायालय में 07 mact में 45,00,000 रुपये, दावा निष्पादन 01 प्रकरण में 10,04,278 रुपये 09 बैंक प्रिलिटिगेशन 6,08,000 रुपये का निराकरण किया गया।


खंडपीठ क्रमांक 03 वैभव घृतलहरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली के न्यायालय में धारा 138 के 01 प्रकरण में 1,00,000 रुपये, दाण्डिक के 03 प्रकरण , एवम समरी 419 प्रकरणों में 49,600 रुपये पारित किया गया ।
क्रमांक 04 विनय कुमार साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट सरायपाली के न्यायालय में धारा 138 के 01 प्रकरण में 4,00,000 रुपये समरी 140 प्रकरणों 14,000 रुपये, के राशि साथ निराकरण किया गया।
लोक अदालत का शुभारंभ एडीजे , न्यायधीशों व एसडीएम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए जाने के पश्चात वंदेमातरम के साथ ही राष्ट्रगान के साथ किया गया । सर्वप्रथम राजस्व विभाग द्वारा भू अधिकार स्वामित्व योजना के तहत का लाखन पाली 54 ग्रामीणों को आबादी भू स्वामी पट्टा वितरण कर प्रारंभ किया गया ।
न्यायालय भवन में पक्षकारों से खचाखच भरे हाल को संबोधित करते हुवे माननीय अपर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने कहा कि लोक अदालत लगाए जाने का उद्देश्य आपसी भाईचारे व समझौते के तहत प्रकरणोबका निराकरण किया जाना है ।वर्षों से न्यायालय में चल रहे समझौते युक्त प्रकरणों को आपसी समझौते के तहत निपटारे का यह एक सशक्त व सुगम माध्यम तथा मंच है । अधिक से अधिक पक्षकारों को समझौते युक्त प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणोबका निराकरण किया जाना चाहिए ।


एसडीएम सुश्री अनुपमा आनंद ने लोक अदालत की प्रशंसा करते हुवे बताया कि आज इसकी शुरुवात ग्राम लाखनपाली के 54 लाभार्थियों को भू अधिकार स्वामित्व योजना के तहत भू अधिकार पट्टा प्रदान कर किया जा रहा है ।
अधिवक्ता संघ के सचिव राजेंद्र कुमार दास ने अधिक से अधिक पक्षकारों को लोक अदालत के सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील के साथ ही लोक अदालत में उनके चैंबर द्वारा पक्षकारों व लोक अदालत में शामिल सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था का लाभ उठाने की बात कही ।
एनडीपीएस के विशेष लोक अभियोजक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि लोक अदालत तभी सफल हो रहा है जब दोनों पक्षकार गण आपसी समझौता के लिए तैयार होते हैं आप लोगों के आपसी समझौते के मानसिकता व इच्छा के चलते ही लोक अदालतों का उदेश्य पूरा हो रहा है ।
आज लोक अदालत में विभिन्न शासकीय विभागों के साथ ही बैंकों , बिजली कार्यालय व अन्य विभागों के स्थलों में पक्षकारों की भारी भीड़ रही ।
आज लोक अदालत के प्रारंभिक चरणों में राजस्व विभाग द्वारा ग्राम लाखन पाली के 54 लाभार्थियों जिनमें परीक्षित , सुशील , विश्राम , पूरन बाई , भगतराम , तुलसी , सुदरू महेश , कलीराम , बलिराम, गोपसिंह, हेतराम , सेतबाई ,शौकी , भोगीलाल , चलमणि, मनबोध, निरंजन , रामचंद्रो, राखीलाल , मिलाप सिंह , रेशमलाल , सेत कुमार , रणधु , प्रेमसागर , केवल सींग , बसंतलाल , शौकीलाल , लक्ष्मण , वासुदेव , लाला , बुढ़ान , नेहरू , सतवंती, दाशरथि , मेमबाई , नारायण , पुनित राम , चैतराम , कुंजराम , बाबूलाल , सामाजिक भवन , मालिकराम , प्यारीलाल व डमरू को भू स्वामी पट्टा का वितरण माननीय प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती वंदना दीपक देवांगन , श्री पंकज आलोक तिर्की
(द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरायपाली) , वैभव घृतलहरे (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली), विनय कुमार साहू
(न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी सरायपाली) , सुश्री अनुपमा आनंद (एसडीएम) तथा श्रीधर पंडा ( तहसीलदार ) के हाथों वितरित किया गया ।
इस दौरान प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन व एसडीएम अनुपमा आनंद द्वारा स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल जाकर अपना बीपी व स्वास्थ्य चेक कराया । साथ ही सभी न्यायधीशों द्वारा विभिन्न विभागो के स्टालों में जाकर तैयारियों का निरीक्षण भी किया गया व उनके द्वारा की गई तैयारियों की प्रशंसा भी की गई ।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार दास व उनके चैंबर द्वारा किए गए निःशुल्क भोजन का 400 से अधिक लोगों ने भोजन का लाभ उठाया तो वहीं संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा शीतल व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पिछले बार की तरह पुनः की गई थी । मंच व कार्यक्रमों का संचालन वरिष्ठ विधिक कर्मचारी राकेश मिश्रा द्वारा किया गया । इस अवसर पर न्यायालय से जुड़े सभी सदस्यों के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *