रायपुर एम्स में नौकरी के नाम पर 14.50 लाख की ठगी, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक जायसवाल ने खुद को बड़े अधिकारियों का करीबी बताकर अपने ही मित्र मुकेश कोसरे से 14 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए थे।

भिलाई के वैशाली नगर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने साल 2021 से 2022 के बीच अलग-अलग किश्तों में यह रकम ली थी। नौकरी का फर्जी झांसा देने के बाद आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गया था। साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को लखनऊ में घेराबंदी कर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *