अंबिकापुर: खर्रा नदी में नहाने गए चाचा-भतीजा की डूबने से मौत, एक युवक की हालत गंभीर

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मेंड्राकला स्थित खर्रा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान अमन कुमार और उज्जवल दीप भराती के रूप में हुई है, जो आपस में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल समर्थ सोनी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तीनों युवक नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि खर्रा नदी में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले भी इसी स्थान पर मामा-भांजी की डूबने से मौत हो चुकी है। बार-बार हो रहे हादसों के बाद प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *