अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा पदाधिकारी करेंगे योगाभ्यास

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय होंगे शामिल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में कल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे एवं भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सुबह 7:30 बजे योगाभ्यास किया जाएगा। योगाभ्यास शिविर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता योगाभ्यास शिविर में शामिल होकर स्वस्थ एवं निरोगी बने रहने के लिए योगाभ्यास करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने बताया कि प्रदेश कार्यालय आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य योग के अभ्यास से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में दुनियाभर में जागरुकता बढ़ाना है। भारत की इस महान विरासत को पूरे विश्व में पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जगदलपुर में करेंगे योगाभ्यास

कल 21 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जगदलपुर के इन्दिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में योगाभ्यास करेंगे वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन बालोद, अखिलेश सोनी अंबिकापुर, डॉ. नवीन मार्कंडेय रायपुर में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, मंत्री, विधायक अपने अपने क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *