सनातन परंपरा को जीवंत रखने का कार्य कर रही हैं महिला समूह -सांसद ज्योत्सना महंत

सक्ती –ग्राम नन्दौर कला में स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में वैष्णव देवी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित पावन शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके आगमन से समूचा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण और उत्साह से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम में सूरज चरण दास महन्त पंडित बलराम प्रसाद पांडे, पिंटू ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष अंजू राठौर,अधिवक्ता एवँ विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, ज्योत्स्ना महंत की पुत्री सुप्रिया महंत, दमाद श्री अखिलेश जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शक्ति रीना गेवरडीन, नरेश गेवदीन सरपंच श्रीमती निर्मला सुरेन्द्र कुर्रे अनसुईया राठौर, जानकी राठौर, सरला राठौर, पिली बाई, राम बाई, भगवती एवं बुधवारा केवत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप में संपन्न हुआ।


कथा वाचक पंडित श्रीकांत पांडे जी ने अपने ओजस्वी और मधुर वचनों से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का रसपान कराया। उन्होंने शिव तत्त्व, भक्ति, वैराग्य और धर्म के गूढ़ संदेशों को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। कथा के अंतर्गत भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें भगवान भोलेनाथ की अलौकिक झांकी सजाई गई। यह शिव बारात ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करती हुई कथा पंडाल तक पहुँची। ग्रामीणजन बड़े उत्साह के साथ बारात में शामिल हुए, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया।
कथा पंडाल में शिव विवाह उत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। यज्ञ आचार्य के रूप में संजू जी महाराज एवं अखिलेश जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने विधि-विधानपूर्वक यज्ञ एवं पूजन संपन्न कराया।
इस अवसर पर पंडित बलराम प्रसाद पांडे जी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान शिव का चरित्र हमें त्याग, तपस्या, करुणा और समानता का संदेश देता है। शिव बारात का स्वरूप हमें यह सिखाता है कि समाज में हर वर्ग, हर समुदाय का सम्मान समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है और लोगों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की भावना प्रबल होती है।
मुख्य अतिथि सांसद ज्योत्स्ना चरण दास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री शिव महापुराण कथा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधते हैं तथा नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति, महिला मंडल एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
सांसद अपने प्रवास के दौरान ग्राम रगजा में आयोजित भागवत महापुराण में भी सम्मिलित हुए विश्राम गृह सकती में कॉग्रेसजनो से मुलाकात किये कॉग्रेस कार्यकर्ता हेमू सोनी के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी गीता देवांगन के निवास पर इस अवसर पर नगर कॉग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर विधायक प्रतिनिधि पिन्टू ठाकुर सेतराम देवांगन सरपंच चन्द्रकुमार सोनी प्यारेलाल पटेल महिला कॉग्रेस अलका जायसवाल प्रदेश सचिव गीता देवांगन विजया जायसवाल अमीर अग्रवाल रथराम पटेल सरपंच जिवेंद्र राठौर सावित्री गवेल शनि राठौर अशोक यादव विशाल जांगड़े घनश्याम देवांगन पोषक दास महन्त गिरधर जायसवाल विधायक प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कॉग्रेसजनो की उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *