शा दाउ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्र छात्राओं का स्वागत व सम्मान

बलौदा बाजार

भूतपूर्व छात्र छात्राएं आपस मिलकर बांटी खुशियां राजस्व मंत्री ने अपने दोस्तों की याद में तेरे जैसा यार कहां,व जिंदगी की न टुटे कड़ी जैसे गानों से बांधा समां।

बलौदा बाजार के शासकीय दाऊ कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सन् १९६३ से अब तक यहां पढ़ाई कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए बलौदा बाजार जिले सहित महाविद्यालय का नाम रौशन करने वाले छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के भुतपूर्व छात्र व प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए । इसके अलावा वर्तमान में आयकर आयुक्त ऋतुपर्ण नामदेव, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, विभिन्न महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवा दे रहे छात्र शिक्षक सामाजिक क्षेत्र में योगदान एवं मीडिया के क्षेत्र में योगदान दे रहे छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य सहित प्राध्यापकों ने अतिथियों का सम्मान किया।

महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस स्नेह मिलन समारोह में पुराने संगी साथियों को देख दोस्त खुशी से झूम उठे। वहीं मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में फिल्मी गानों से दोस्तों के बीच अलग अंदाज पेश कर पुराने दिनों को याद करते हुए अपने प्रगति का राज बताया और इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपने गुरू जनों को प्रणाम किया। मंत्री वर्मा ने बताया कि वह एक छोटे से गांव ग्राम चांपा से है तथा उनकी शिक्षा ग्रामीण परिवेश में हुई है तथा यहां से कालेज की पढ़ाई कर वे शिक्षक बन गये वहीं उनकी रूचि अपने पिताजी को रामायण व भागवत के प्रति देख उनकी रूचि भी भागवत रामायण व संगीत के प्रति जागृत हुई। सामाजिक सेवा उनका प्रमुख उद्देश्य है और इसी को लेकर वे राजनीति में आये ताकि कुछ ऐसा अच्छा काम करें ताकि जग में नाम हो। मंत्री वर्मा ने गीत तेरे जैसा यार कहां, जिंदगी की न टुटे लडी़ जैसे गाने गाए वहीं सुरेश साहू ने फिल्मी गायक मुकेश के गीत सुनाये। मंत्री टंकराम वर्मा सहित भुतपूर्व छात्र छात्राएं उस कक्षा में बैठे जहां वे पढ़ाई किये थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर ए के उपाध्याय द्वारा उपस्थित सभी पूर्व छात्र छात्राओं का शाल श्रीफल व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भुतपूर्व छात्र प्रमोद शर्मा पूर्व विधायक, परमेश्वर यदु पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष रायपुर, श्रीमती किरण वर्मा, रामाधार पटेल पत्रकार, मोतीलाल वर्मा जनप्रतिनिधि, सहित पूर्व छात्र छात्राओं के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक व वर्तमान में अध्ययनरत छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेन्द्र वर्मा सहायक प्राध्यापक व डाली शुक्ला ने किया।
भुतपूर्व छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस सम्मान व मिलन समारोह की बहुत तारीफ किया और महाविद्यालय के प्राचार्य सहित प्राध्यापकों व छात्र छात्राओं को धन्यवाद दिया कि उनके प्रयासों से आज पुराने संगी साथी एक जगह इकट्ठा हुए हैं और अपनी खुशियां बांटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *