बलूचिस्तान में हिंसा तेज, पाकिस्तानी कार्रवाई में 200 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। बागी बलोच गुटों के हमलों के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने व्यापक जवाबी कार्रवाई शुरू की है, जिसमें अब तक करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तानी सेना के अनुसार पिछले 40 घंटे की कार्रवाई में 31 नागरिक, 17 सुरक्षाकर्मी और बलूच लिबरेशन आर्मी से जुड़े 145 लड़ाके मारे गए हैं। सेना का कहना है कि इनमें से अकेले शनिवार को ही 100 से अधिक लोगों की मौत हुई।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने क्वेटा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह आंकड़े शुक्रवार और शनिवार को हुई छापेमारी तथा कॉम्बिंग ऑपरेशनों के दौरान मारे गए लोगों को मिलाकर जारी किए गए हैं। उन्होंने इसे आतंक के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया।

गौरतलब है कि इससे पहले क्वेटा, ग्वादर, मस्टुंग और नोश्की जिलों में एक साथ कई हमले हुए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली थी, जिसके बाद सेना, पुलिस और आतंकवाद-रोधी बलों ने पूरे इलाके में सघन अभियान शुरू किया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *