बस्तर में जादू-टोने के शक में ग्रामीण की हत्या: दो सगे भाई गिरफ्तार, पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप

बस्तर

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अंधविश्वास के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव में दो सगे भाईयों ने मिलकर एक ग्रामीण की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपियों को शक था कि मृतक जादू-टोना करता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक पखनार निवासी मंगलू मंडावी गुरुवार को अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान गांव के ही दो भाई आयतू और सुखराम मड़कामी शराब के नशे में वहां पहुंचे और मंगलू से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों ने चाकू से हमला कर मंगलू को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आयतू और सुखराम को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस्तर पुलिस ने क्षेत्र में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता बरतने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *