तमिलनाडु की राजनीति में कल एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार विजय कल सुबह 10 बजे से 11:15 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए नेहरू स्टेडियम को चुना गया है, जहां सुरक्षा और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
समारोह के लिए निर्धारित शुभ समय के अनुसार विजय सुबह 10 बजे से पहले ही स्टेडियम पहुंच जाएंगे। प्रशासन ने स्टेडियम के कर्मचारियों को कल सुबह 6 बजे तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में जनता की भारी मौजूदगी रहने की उम्मीद है। राज्यपाल द्वारा निर्धारित समय पर विजय पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य की कमान संभालेंगे।