सुकमा : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना फुलबगड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों
ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। जानकारी के अनुसार,
फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग के किनारे करीब 40 किलो वजनी IED बम लगाया गया था,
जिसका उद्देश्य सुरक्षाबलों को निशाना बनाना था।
हालांकि सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षा बलों ने मौके पर ही बम को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा।
घटना के बाद क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस कार्रवाई में जिला पुलिस बल और CRPF की 159वीं बटालियन की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।
देखें वीडियो